सनातन धर्म के अध्‍ययन हेतु वेद-- कुरआन पर अ‍ाधारित famous-book-ab-bhi-na-jage-to

जिस पुस्‍तक ने उर्दू जगत में तहलका मचा दिया और लाखों भारतीय मुसलमानों को अपने हिन्‍दू भाईयों एवं सनातन धर्म के प्रति अपने द़ष्टिकोण को बदलने पर मजबूर कर दिया था उसका यह हिन्‍दी रूपान्‍तर है, महान सन्‍त एवं आचार्य मौलाना शम्‍स नवेद उस्‍मानी के ध‍ार्मिक तुलनात्‍मक अध्‍ययन पर आधारति पुस्‍तक के लेखक हैं, धार्मिक तुलनात्‍मक अध्‍ययन के जाने माने लेखक और स्वर्गीय सन्‍त के प्रिय शिष्‍य एस. अब्‍दुल्लाह तारिक, स्वर्गीय मौलाना ही के एक शिष्‍य जावेद अन्‍जुम (प्रवक्‍ता अर्थ शास्त्र) के हाथों पुस्तक के अनुवाद द्वारा यह संभव हो सका है कि अनुवाद में मूल पुस्‍तक के असल भाव का प्रतिबिम्‍ब उतर आए इस्लाम की ज्‍योति में मूल सनातन धर्म के भीतर झांकने का सार्थक प्रयास हिन्‍दी प्रेमियों के लिए प्रस्‍तुत है, More More More



Showing posts with label शांतिदाता. Show all posts
Showing posts with label शांतिदाता. Show all posts

Saturday, October 2, 2010

Power comes through Innocent children परेशानियों का एकमात्र हल क्या है ? - Anwer Jamal

बच्चे में झलकता है ईश्वरीय स्वरूप

कठिन तपस्याओं से सिद्धि मिल सकती है, शक्ति मिल सकती है लेकिन सत्य का बोध नहीं मिलता, अपने मूल स्वरूप का बोध नहीं होता। सत्य का, अपने मूल स्वरूप का बोध होता है केवल ईश्वर की कृपा से और उसकी ओर से यह कृपा इनसान हर पल बरसती रहती है लेकिन इनसान उसकी कृपा को समेट नहीं पाता। बच्चा ईश्वर की कृपा है, उसका वरदान और उसका उपहार है, उसकी कुदरत का निशान है, मानव जाति के नाम उसका एक पैग़ाम है। बच्चा मानवता का आदर्श है क्योंकि बच्चा निर्दोष, निष्कलंक और निष्पाप होता है। ये वे गुण हैं जो ईश्वरीय गुण हैं। हम समझ ही नहीं पाते कि ईश्वर ने अपने स्वरूप पर इनसान की रचना की, उसने इनसान को पवित्र और पापमुक्त पैदा किया, उसे कितना बड़ा रूतबा दिया ?
ध्यान और स्मृति की सहज रीति
हरेक रचना में रचनाकार का ‘थॉट‘ ज़रूर शामिल होता है। रचनाएं अपने रचनाकर की योग्यता का भी प्रमाण होती हैं। रचनाओं में संदेश भी छिपे होते हैं। रचनाकार के ‘थॉट‘ और उसके संदेश को समझने के लिए रचनाओं पर ‘ध्यान‘ देने और उनपर ‘विचार‘ करने की ज़रूरत होती है। सृष्टि ईश्वर की रचना है। हर चीज़ पर ‘ध्यान‘ दीजिए, विचार कीजिए। ईश्वर की स्मृति सहज ही बनी रहेगी।
विश्वास से मांगिए, आपको मिलेगा
बच्चे पर विशेष ध्यान देंगे तो आपको अपने मूल स्वरूप का बोध भी सहज ही हो जाएगा। जो उग्र तपस्याओं से नहीं मिलता, वह आपको सहज ही मिल जाएगा। बच्चा मासूम है, कमज़ोर है, अपने मां-बाप पर निर्भर है। उसे विश्वास है कि मां-बाप उसे प्यार करते हैं, उसका भला चाहते हैं। वह मां-बाप का कहना मानता है और तब उसे जो चाहिए होता है, वह उनसे मांगता है और उसे मिलता है। जो विश्वास बच्चा अपने मां-बाप पर रखता है और जैसे उनकी उंगली पकड़कर चलता है, क्या हम भी ऐसा ही विश्वास अपने पालनहार पर रखते हैं ? क्या हम उसके सहारे उसके बताए हुए रास्ते पर चलते हैं ?
परेशानियों का एकमात्र हल क्या है ?
यह बात खुद से पूछने की ज़रूरत है। अगर हम ऐसा करते तो खुद को पापमुक्त रख सकते थे, हम अपनी मासूमियत को बचा सकते थे। हमने अपने मूल स्वरूप को खो दिया है इसीलिए अशांत और परेशान हैं। अपने मूल स्वरूप पर लौट आइये, आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी, आपको सच्ची शांति मिल जाएगी।
समस्या जटिल है लेकिन हल सरल है। इनसान जानता है लेकिन टालता है। सादा सी बात को सादे अंदाज़ में नहीं कहा। नतीजा यह हुआ कि एक के बाद एक दर्शनों की भीड़ लगती चली गई और लोगों को अमल करना तो दूर बात समझना ही दुश्वार हो गया। दर्शन को समझना भी ‘ज्ञानियों‘ के लिए छोड़ दिया गया। ‘ज्ञानी लोग‘ ईश्वर के गुणों पर तर्क-वितर्क करते रहे। निर्गुण-सगुण, निराकार-साकार के भेद खड़े हुए, मत बने, मठ बने। सब कुछ हुआ लेकिन हरेक भारतीय को ‘ईमान‘ नसीब नहीं हुआ। आज भी विश्व के भ्रष्ट देशों की सूची में भारत का नाम दर्ज है।
इनसान का कर्तव्य और उसकी परीक्षा क्या है ?
हम भ्रष्ट हैं, यही हमारी समस्या है और यह खुद भी बहुत सी समस्याओं का मूल है। हम ‘ईमानदार‘
बनें हमारी समस्याएं ख़त्म हो जाएंगी लेकिन यह ईमानदारी सामूहिक रूप से आये सारे समाज में तब होंगी समस्याएं ख़त्म वर्ना तो समस्याएं और बढ़ जाएंगी। ईमानदार बनने का अर्थ यही है कि बेईमानी न की जाए। केवल समाज के लोगों से ही नहीं बल्कि अपने रचनाकार से भी बेईमानी न की जाए। उसने जैसा निष्पाप हमें पैदा करके इस जग में भेजा था वैसा ही निष्पाप हम खुद को इस जग से ले जाएं। यही इनसान का कर्तव्य है, यही उसकी परीक्षा है।
खुद को बदलिए, दशा खुद बदल जाएगी
हम ध्यान ही नहीं देते। नतीजा यह है कि हम अपने कर्तव्य से ग़ाफ़िल हैं और परीक्षा में फ़ेल हैं। जिस हालत में हम जी रहे हैं, उसी में हम मरेंगे। हम फ़ेल होकर जी रहे हैं और फ़ेल होकर मर रहे हैं। हमारी दशा बदल सकती है, बशर्ते कि हम खुद को बदल दें।
खुद को बदलकर कैसा बनाएं ?
खुद को बदलकर बच्चों जैसा बनाएं। हम अस्ल में बच्चे ही हैं। हमारे अंदर हमेशा एक बच्चा रहता है। बुढ़ापे में तो हमारा बाहरी वजूद भी बच्चों जैसा ही हो जाता है। हमारे घर में बूढ़े मां-बाप भी होते हैं। जब तक वे हमारे सिर पर रहते हैं। हम खुद को बच्चा ही फ़ील करते हैं, चाहे हम कितने ही बड़े हो जाएं। वे भी हमें बच्चा ही समझते हैं चाहे खुद हमारे ही कई बच्चे क्यों न हो चुके हों, तब भी।
बच्चों को बिगाड़ते हैं उनके बड़े
ईश्वर की यह योजना क्यों है ?
ताकि इनसान को उसके मूल स्वरूप का बोध बना रहे, ताकि इनसान इनसान बना रहे। जो बच्चों की परवरिश और बड़े-बूढ़ों की सेवा करता है वह खुद अपना ही भला करता है। जिनके साथ हम ज़्यादा से ज़्यादा रहते हैं, हम खुद वैसे ही बन जाते हैं लेकिन इसके लिए नीयत और कोशिश होना लाज़िमी है वर्ना इसका उल्टा भी हो जाता है यानि ऐसा भी हो सकता है कि हम तो बच्चों जैसे न बन पाएं बल्कि बच्चों को अपने जैसा बना दें। आज हो भी यही रहा है। बच्चों को झूठ बोलना खुद उनके बड़े ही सिखाते हैं। जैसे हम खुद हैं अपने बच्चों को भी वैसा ही बनाते हैं।
ये हम क्या कर रहे हैं ?
कुफ़्र क्या है और काफ़िर किसे कहते हैं ?
हम वर्तमान हैं और बच्चे हमारा भविष्य हैं। हम तो खुद को तबाह कर ही चुके हैं अब अपने बच्चों को पाप में धकेलकर मानव जाति का भविष्य भी चैपट कर रहे हैं। बालश्रम भी बच्चों से उनका बचपन छीन रहा है, बच्चों का यौन शोषण भी आज एक समस्या है और बच्चों के साथ क्रूर व्यवहार तो हर घर में आम बात है। यह हमारा बर्ताव है ईश्वर की रचना के साथ, उसकी कृपा के साथ। नाशुक्री किसे कहते हैं ? नास्तिकता क्या होती है ? इसी को अरबी में कुफ़्र कहते हैं और कुफ़्र करने वाले को काफ़िर कहते हैं। यह कोई गाली नहीं है बल्कि एक हालत है इंसान की, जिससे बचने की ज़रूरत है, न सिर्फ़ व्यक्तिगत रूप से बल्कि सामूहिक रूप से।
ईमान किसे कहते हैं ?
बचने का तरीक़ा बस यही है कि एक बच्चे की तरह हम उस मालिक पर पूरा भरोसा करें, उसकी बात को मानें और उसके बताए हुए सीधे मार्ग पर चलें। हम विश्वास रखें कि इसी में हमारा कल्याण और हमारी सफलता है। विश्वास को ही अरबी में ‘ईमान‘ कहते हैं। दूसरे देश एटम बम बनाकर खुद को शक्तिशाली बना रहे हैं लेकिन उनके दिल ईमान से खाली हैं, वे अंदर से खोखले हो चुके हैं।
हम अपने देश के नागरिकों में ईमान की चेतना जगाएं, विश्वास की शक्ति बढ़ाएं और तब हथियार वाले देश हमसे कहेंगे कि
 यह तकनीक हमें भी सिखा दीजिए, तब हमारा देश बनेगा ‘विश्वगुरू‘।हम देंगे दुनिया को ‘शांति का विधान‘
बच्चों को बच्चा ही रहने दीजिए, खुद को उन जैसा बनाइये और यही ज्ञान दुनिया में फैलाइये। दुनिया में शांति लाईये क्योंकि आज सारी दुनिया को शांति चाहिए। हम दे सकते हैं दुनिया को वह जो कि उसे चाहिए क्योंकि ‘शांति का विधान‘ हमारे पास है। दुनिया में सबसे ज़्यादा बच्चे हमारे पास हैं। यही एक बात ऐसी है जिसमें हम विश्व में नम्बर वन हैं। बच्चों की ही बदौलत आने वाला समय हमारा है। बच्चे सचमुच ही ईश्वर का वरदान होते हैं। यह अब सिद्ध होने जा रहा है।

Sunday, June 13, 2010

Muslim means ? मैं मज़ार पर नहीं जाता और न ही मुझे इस पर गर्व है कि मैं मुस्लिम हूं।



1- यहां सब शांति शांति है। तो क्यों न ऐसे में जनाब सतीश सक्सेना साहब को ही छेड़ लिया जाये। रोते हुए बच्चों को हंसाने की ज़िम्मेदारी भी तो उन्हीं के सिर है। जनाब पेरिस गये तो वहां से भी किसी बच्चे की फ़ोटो खींच लाए। बचपन खोते ज़िम्मेदार बच्चों की गिनती दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। ख़ैर, बच्चे ही क्या बड़े भी रोते हैं तो जनाब उनके लिए भी अपील जारी कर देते हैं। ब्लॉगर्स पर बिल्कुल चित्रगुप्त स्टाइल में नज़र रखते हैं और यह बिल्कुल स्वाभाविक भी है क्योंकि माना जाता है कि चित्रगुप्त जी से उनकी बिरादरी का रिश्तेदारी का लिंक है।

बहरहाल बहुत पहले उनकी एक पोस्ट का शीर्षक किसी ने मुझे फ़ोन पर बताया था तभी मेरे मन में अपने लिए यह लाइन उभरी थी कि मैं मज़ार पर नहीं जाता और न ही मुझे इस पर गर्व है कि मैं मुस्लिम हूं।

ऐसा इसलिए है कि सभी बुजुर्गों के मज़ारों पर जाना इस्लाम में नहीं है। इस्लाम का अर्थ है समर्पण और मुस्लिम वह है जो अपने विचार और कामों को सच्चे मालिक के हुक्म के अधीन कर दे।

मैं जब भी अपना जायज़ा लेता हूं तो मुझे अपनी कमियां ही नज़र आती हैं अभी तक समर्पण के उस वांछित स्तर तक मैं नहीं पहुंचा जिसका आदर्श मनु महाराज, हज़रत इबराहीम और पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद स. ने हमारे सामने रखा है और जिसे उनके पवित्र सत्संगियों ने प्रत्यक्ष करके दिखाया है। इस्लाम मेरे लिए गर्व यानि फ़ख्र की नहीं बल्कि फ़िक्र की बात है। फ़िक्र इस बात की कि क्या मैं इस्लाम अर्थात समर्पण के अपने दावे में सच्चा हूं ?

मोमिन की तो 2  ही हालतें हैं कि मोमिन मुश्किलों और आज़माईशों पर सब्र करता है और नेमत पर शुक्र। फ़ख्र करने की तालीम इस्लाम नहीं देता इसीलिये मैं इस्लाम पर गर्व नहीं करता। अक्सर लोगों ने वे काम तो छोड़ दिये जिन्हें करना था और उन कामों को करने लगे जिन्हें नहीं करना था, गर्व करना भी उन्हीं में से एक है।
2- पेरिस रिटर्न जनाब सतीश जी आजकल कुछ फ़ुर्सत में नज़र आ रहे हैं क्योंकि ताज़ा पोस्ट को उन्होंने तब पब्लिश किया जबकि दो तिहाई रात गुज़र चुकी थी।
एक निस्तेज से नौजवान को देखकर उन्होंने कुछ ऐसा लिखा कि हम पढ़ते ही उनके मौहल्ले की तरफ़ दौड़ लिये। हस्बे मामूल सांकल लगी हुई थी फिर भी अपनी चिठ्ठी दरवाज़े के नीचे से अन्दर सरका ही दी। ख़ैर जनाब ने उसे पढ़ा भी और दुनिया को पढ़वाया भी और फिर क़हक़हा मारकर बताया कि मैं तो वाइन पीता ही नहीं।

ठीक है साहब, नहीं पीते तो अच्छा है लेकिन सुबह की चाय तो भाभी के साथ पी लिया कीजिये। आप रात को 4.00 बजे सोयेंगे तो फिर उठेंगे कब ?

फिर अगर वे आपको चाय बनाकर न दें और आप बर्दाश्त कर लें तो आपका क्या कमाल ?

कमाल तो हमारी मां समान भाभी का है इंजीनियर साहब कि आपका कम्प्यूटर अभी तक सलामत है और सिर आदि भी।

क्या मैं यहां थोड़ा सा मुस्कुरा सकता हूं ?   ---:)

मैं तो अपनी हालत जानता हूं कि कैसे अपनी बीवी की फटकार झेलता हूं और इसी पर आपकी हालत को क़यास कर सकता हूं। अब तो बच्चे भी मुझे कम्प्यूटर वाले अब्बू कहने लगे हैं।

Sunday, May 16, 2010

The source of peace क्या पवित्र कुरआन शांतिदाता का पैग़ाम है ?


अनुनाद जी ने कहा कि पवित्र कुरआन आतंकवाद का मेनिफेस्टो है .
हिन्दू धर्माचार्य श्री लक्ष्मी शंकराचार्य जी ने कहा कि



पवित्र कुरआन ईश्वर की वाणी है , शांति का स्रोत है.
डॉ. सुरेन्द्र कुमार शर्मा अज्ञात पूछते हैं कि क्या वेद अहिंसावादी हैं ?
डॉ. सुरेन्द्र कुमार शर्मा अज्ञात बताते हैं कि गीता में युद्ध का उन्माद है.
शर्मा जी कि बातें कितनी सच हैं ये तो आप लोग फैसला करें लेकिन श्री राम सेना के लोग दंगे का धंधा करते हैं इस सच को दुनिया के सामने वाले भी हिन्दू ही हैं . तहलका. कॉम और अज तक हज़ार सराहना के पात्र हैं . इसका मतलब है कि भारत में सच को जानने और पहचानने वाले लोग भी हैं और उसे सामने लेन का हौसला भी उनमें अभी तक बाकी है .
जनाब भाई सलीम खान साहब भी एक ऐसे ही हौसलामंद नौजवान हैं .
उनके हौसले को हमारा सलाम है , हरा सलाम और भगवा प्रणाम .
मुजरिम को मुजरिम समझो , उसे सज़ा तक पहुँचाओ ,
चाहे अपना हो या पराया , देस में जमा हो या हो बहार से आया .

... और जल्द ही मैं आपको बताऊंगा कि मुझे किस चीज़ ने रोका

अपने उस शिशु कि हत्या से जो कि पिछले जन्म का पापी नहीं है .