सनातन धर्म के अध्‍ययन हेतु वेद-- कुरआन पर अ‍ाधारित famous-book-ab-bhi-na-jage-to

जिस पुस्‍तक ने उर्दू जगत में तहलका मचा दिया और लाखों भारतीय मुसलमानों को अपने हिन्‍दू भाईयों एवं सनातन धर्म के प्रति अपने द़ष्टिकोण को बदलने पर मजबूर कर दिया था उसका यह हिन्‍दी रूपान्‍तर है, महान सन्‍त एवं आचार्य मौलाना शम्‍स नवेद उस्‍मानी के ध‍ार्मिक तुलनात्‍मक अध्‍ययन पर आधारति पुस्‍तक के लेखक हैं, धार्मिक तुलनात्‍मक अध्‍ययन के जाने माने लेखक और स्वर्गीय सन्‍त के प्रिय शिष्‍य एस. अब्‍दुल्लाह तारिक, स्वर्गीय मौलाना ही के एक शिष्‍य जावेद अन्‍जुम (प्रवक्‍ता अर्थ शास्त्र) के हाथों पुस्तक के अनुवाद द्वारा यह संभव हो सका है कि अनुवाद में मूल पुस्‍तक के असल भाव का प्रतिबिम्‍ब उतर आए इस्लाम की ज्‍योति में मूल सनातन धर्म के भीतर झांकने का सार्थक प्रयास हिन्‍दी प्रेमियों के लिए प्रस्‍तुत है, More More More



Showing posts with label kuran. Show all posts
Showing posts with label kuran. Show all posts

Saturday, May 29, 2010

Ved and Quran have same message "एक हैं वेद व कुरआन,दोनों में ही इंसानियत और भाईचारे की बात कही गई है।"

जयपुर। वेद और कुरआन एक हैं। दोनों में ही ईश्वर को अजन्मा, अविनाशी व निराकार कहा गया है। यह बात रविवार को जमात-ए-इस्लामी हिन्द की ओर से कुरआन सबके लिए अभियान के तहत आयोजित कुरआन कॉन्फ्रेन्स में कानपुर के स्वामी लक्ष्मी शंकराचार्य ने बताई। स्वामी ने कहा कि वेद, उपनिषद व गीता की तरह कुरआन में भी बहुदेववाद का घोर विरोध किया गया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद जलालुद्दीन उमरी ने कहा कि कुरआन मंजिल पर पहंुचाने वाला है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद सलीम ने कहा कि कुरआन सारी मानव जाति के लिए ईश्वर की ओर से मार्गदर्शन है। जमात के केन्द्रीय सचिव मोहम्मद इकबाल मुल्ला, राजस्थान मुस्लिम फोरम के संयोजक कारी मोईनुद्दीन, सद्भाव मंच के संयोजक सवाई सिंह, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, लेखक इकराम राजस्थानी ने कुरआन के कुछ अंशों के भावार्थ पेश किए। कार्यक्रम का आरम्भ कारी मोहम्मद यूसुफ के तिलावते कुरआन से हुआ।
छात्रा इरम इकबाल का गीत "कुरआन सबके लिए..." लोगों ने काफी पसन्द किया। कुरआन के हिन्दी अनुवादक मौलाना मोहम्मद फारूख खां सोमवार को अपराह्न 3 बजे मालवीय नगर स्थित प्राकृत भारती अकादमी में आयोजित कुरआन प्रवचन देंगे।
http://www.patrika.com/news.aspx?id=210882
एक सच्चे संत के सन्देश को आम जनता के सामने लाने के लिए .
फोटो : सलीम खान साहिब स्वामी श्री लक्ष्मी शंकराचार्य जी के साथ .

Friday, April 16, 2010

क्या वेद अहिंसावादी हैं ? - डा. सुरेन्द्र कुमार शर्मा ‘अज्ञात‘ The True Hindu


जब मुसलिम देशों के संसाधनों पर क़ब्ज़ा जमाने के लिए उन पर हमले किए गए या किसी मुल्क में मुसलिम समुदाय को उनके वाजिब हक़ से महरूम रखा गया तो प्रतिक्रियास्वरूप उनमें उग्रवाद पनपा । फिर एक सुनियोजित षड्यन्त्र के तहत उनके हमलों को इसलाम के सिद्धान्तों से जोड़ कर उनके धर्म को ही कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास किया गया । बुद्धिजीवी होने का दम भरने वालों में कुछ लोग तो पवित्र कुरआन पर रिसर्च सी करके यह साबित करने में ही लगे हुए हैं कि मुसलमानों में कट्टरता का कारण पवित्र कुरआन है ।
हिन्दुस्तान में हज़ारों दंगे हुए जिनमें सन 84 के दंगों की तरह प्रशिक्षित सांप्रदायिक हिन्दूनुमा जीवों ने भयानक मारकाट की लेकिन किसी मुसलमान ने तो आजतक उनके पीछे उनके धर्मग्रन्थ की शिक्षाओं को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया । ये दुर्भावनाग्रस्त स्वकल्पनाजीवी अगर वेदादि पर सरसरी सी भी नज़र डाल लेते तो उन्हें खुद की कट्टरता का मूल नज़र आ जाता ।
डा. सुरेन्द्र कुमार शर्मा ‘अज्ञात‘ ने इसी महान मूल को ढूंढ निकाला है । उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘हिंदू इतिहास : हारों की दास्तान ‘ पृष्ठ 71 व 72 से यह चिरस्मरणीय लेख साभार उद्धृत है । यह पुस्तक विश्व विजय प्रा. लि. एम-12, कनाट सरकस , नई दिल्ली 110001 पर उपलब्ध है । अज्ञात जी जैसे लोग ही वास्तव में सच्चे हिन्दू और सच्चे ज्ञानी कहलाने के हक़दार हैं ।
क्या वेद अहिंसावादी हैं ?
भारत में प्रवेश के समय अथवा शुरू से ही आर्य लड़ाकू रहे हैं , ऐसा वेदों से पता चलता है । उन्हें यहां के मूल निवासियों , द्रविड़ों आदि अथवा अपने विरोधियों से पगपग पर और जम कर लोहा लेना पड़ा , युद्ध उनके लिए अनिवार्यता थी । इसलिए युद्धों में ज़्यादा से ज़्यादा मारकाट करने वाले को सर्वोच्च देवता क़रार दिया गया ।
ऋग्वेद का एक चैथाई भाग युद्ध और युद्ध के इस देवता से संबंध रखता है . ऋग्वेद में कुल 1,017 सूक्त हैं । इनमें 250 इंद्र से संबंधित हैं । इतने ज़्यादा सूक्त अन्य किसी देवता से संबंधित नहीं मिलते । नीचे इंद्र और उसके युद्धों का वर्णन करने वाले कुछ मंत्र प्रस्तुत हैं :

त्वमेतात्र् जनराज्ञो द्विदशाबंधुना सुश्रवसोपजग्मुषः ,
षष्टिं सहसा नवतिं नव श्रुतो नि चक्रेण रथ्या दुष्पदावृणक्
( ऋग्वेद , 1-53-9 )

अर्थात हे इंद्र , सुश्रवा नामक राजा के साथ युद्ध करने के लिए आए 20 राजाओं और उनके 60,099 अनुचरों को तुमने पराजित कर दिया था ।

इंद्रो दधीचो अस्थभिर्वृत्राण्यप्रतिष्कुतः जघान नवतीर्नव ।
( ऋग्वेद , 1-84-13 )
अर्थात अ-प्रतिद्वंदी इंद्र ने दधीचि ऋषि की हड्डियों से वृत्र आदि असुरों को 8-10 बार नष्ट किया ।

अहन् इंद्रो अदहद् अग्निः इंद्रो पुरा दस्यून मध्यन्दिनादभीके ।
दुर्गे दुरोणे क्रत्वा न यातां पुरू सहस्रा शर्वा नि बर्हीत्
( ऋग्वेद , 4-28-3 )
अर्थात हे सोम , तुझे पी कर बलवान हुए इंद्र ने दोपहर में ही शत्रुओं को मार डाला था और अग्नि ने भी कितने ही शत्रुओं को जला दिया था । जैसे किसी असुरक्षित स्थान में जाने वाले व्यक्ति को चोर मार डालता है , उसी प्रकार इंद्र ने हज़ारों सेनाओं का वध किया है ।

अस्वापयद् दभीयते सहस्रा त्रिंशतं हथैः, दासानिमिंद्रो मायया ।
( ऋग्वेद , 4-30-21 )

अर्थात इंद्र ने अपने कृपा पात्र दभीति के लिए अपनी शक्ति से 30 हज़ार राक्षसों को अपने घातक आयुधों से मार डाला ।

नव यदस्य नवतिं च भोगान् साकं वज्रेण मधवा विवृश्चत्,
अर्चंतींद्र मरूतः सधस्थे त्रैष्टुभेन वचसा बाधत द्याम ।
( ऋग्वेद , 5-29-6 )

अर्थात इंद्र ने वज्र से शंबर के 99 नगरों को एक साथ नष्ट कर दिया । तब संग्राम भूमि में ही मरूतों ने त्रिष्टुप छंद में इंद्र की स्तुति की । तब जोश में आकर इंद्र ने वज्र से शंबर को पीड़ित किया था ।

नि गव्यवो दुह्यवश्च पष्टिः शता सुषुपुः षट् सहसा
षष्टिर्वीरासो अधि षट् दुवोयु विश्वेदिंद्रस्य वीर्या कृतानि
( ऋग्वेद , 7-18-14 )

अर्थात अनु और दुहयु की गौओं को चाहने वाले 66,066 संबंधियों को सेवाभिलाषी सुदास के लिए मारा गया था । ये सब कार्य इंद्र की शूरता के सूचक हैं ।
वेदों में युद्ध के लिए युद्ध करना बड़े बड़े यज्ञ करने से भी ज़्यादा पुण्यकारी माना गया है । आज तक जहां कहीं यज्ञ होता है , उस के अंत में निम्नलिखित शलोक पढ़ा जाता है ।
अर्थात अनेक यज्ञ , कठिन तप कर के और अनेक सुपात्रों को दान दे कर ब्राह्मण लोग जिस उच्च गति को प्राप्त करते हैं , अपने जातिधर्म का पालन करते हुए युद्धक्षेत्र में प्राण त्यागने वाले शूरवीर क्षत्रिय उस से भी उच्च गति को प्राप्त होते हैं ।