सनातन धर्म के अध्ययन हेतु वेद-- कुरआन पर अाधारित famous-book-ab-bhi-na-jage-to
जिस पुस्तक ने उर्दू जगत में तहलका मचा दिया और लाखों भारतीय मुसलमानों को अपने हिन्दू भाईयों एवं सनातन धर्म के प्रति अपने द़ष्टिकोण को बदलने पर मजबूर कर दिया था उसका यह हिन्दी रूपान्तर है, महान सन्त एवं आचार्य मौलाना शम्स नवेद उस्मानी के धार्मिक तुलनात्मक अध्ययन पर आधारति पुस्तक के लेखक हैं, धार्मिक तुलनात्मक अध्ययन के जाने माने लेखक और स्वर्गीय सन्त के प्रिय शिष्य एस. अब्दुल्लाह तारिक, स्वर्गीय मौलाना ही के एक शिष्य जावेद अन्जुम (प्रवक्ता अर्थ शास्त्र) के हाथों पुस्तक के अनुवाद द्वारा यह संभव हो सका है कि अनुवाद में मूल पुस्तक के असल भाव का प्रतिबिम्ब उतर आए इस्लाम की ज्योति में मूल सनातन धर्म के भीतर झांकने का सार्थक प्रयास हिन्दी प्रेमियों के लिए प्रस्तुत है, More More More
Showing posts with label पुराण. Show all posts
Showing posts with label पुराण. Show all posts
Saturday, August 7, 2010
Is it fair ? जो लोग कहते हैं कि हिन्दू आस्थाओं पर प्रहार क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे भी आराम से बर्दाश्त कर लेते हैं बल्कि नास्तिकों से भी बढ़कर खुद हिन्दू धर्मग्रंथों पर प्रहार करते हैं। - Anwer Jamal
मैं एक मनुवंशी हूं और मनुवादी भी सो रामवादी स्वतः ही हूं। श्री रामचन्द्र जी मेरे पूर्वज हैं , उनका मैं आदर करता हूं और प्यार भी। इस्लाम मेरा दीन है । इस्लाम अपने पूर्वजों से प्यार करने से नहीं रोकता बल्कि उनसे प्यार करने की प्रेरणा देता है। वह रोकता है अज्ञानता से , शिर्क से। उपासक को उपासनीय बना लेना ही शिर्क है। श्री रामचन्द्र जी जीवन भर ईश्वर की उपासना करते रहे, उससे सहायता की प्रार्थना करते रहे। मूर्तिपूजा पहले आर्यों में नहीं थी, जैनियों की देखा देखी सनातन धर्मियों ने भी करनी शुरू कर दी। हिन्दुओं में भी बहुत लोग हैं जो मूर्तिपूजा नहीं करते लेकिन श्री रामचन्द्र जी का आदर करते हैं।
श्री रामचन्द्र जी का आदर करने के लिये मूर्तिपूजा करना ज़रूरी नहीं है।
सो मैं मूर्तिपूजा नहीं करता लेकिन श्री रामचन्द्र जी का आदर-सम्मान करता हूं। इसमें कोई विरोधाभास नहीं है। मैंने सुना है कि मलेशिया और इंडोनेशिया के मुसलमान भी श्री रामचन्द्र जी की कथा पढ़ते-सुनते हैं और आदर-सम्मान भी करते हैं। यह हर्ष का विषय है।
मैं बाल्मीकि रामायण को एक उत्तम कोटि का काव्य मानता हूं। इसे मैंने अपने घर की अलमारी में सबसे बुलंद ख़ाने में रखा हुआ है जहां मैं अन्य इस्लामी किताबें रखता हूं ताकि बच्चों के हाथ से सुरक्षित रहे।
बाल्मीकि के सारे वक्तव्यों से सहमत न होने के बावजूद मैं बाल्मीकि रामायण को पसंद करता हूं क्योंकि इसमें श्री रामचन्द्र जी के चरित्र की झलक मौजूद है। हिंदुस्तान में प्रचलित सारी रामकथाएं इसी पर आधारित या प्रेरित हैं और वे सब इसके बाद की रचनाएं हैं।
श्री रामचन्द्र जी हिन्दुओं के साथ मुसलमानों के भी पूर्वज हैं। मुसलमानों को अपने पूर्वजों के बारे में पढ़ने, विचारने और दूसरों से सहमत या असहमत का पूरा अधिकार है।
श्री रामचन्द्र जी की कथा रामायण के अलावा पुराणों में भी आई है। मैं पुराणों की भी बहुत सी बातों को सत्य मानता हूं। मैं जानता हूं कि मेरे ऐसा कहने से ‘तत्व‘ से नावाक़िफ़ मुसलमान मुझसे नाराज़ हो सकते हैं और हिन्दू मुझे कभी सत्यवक्ता स्वीकारने वाले नहीं। इसके बावजूद मैं यह सब कह रहा हूं क्योंकि हरेक आदमी भेड़चाल का शिकार नहीं होता, कोई कोई गडरिया अर्थात बुद्धिजीवी भी होता है।
एक मुसलमान अगर श्री रामचन्द्र जी की तारीफ़ भी करे तब भी उसकी मंशा तक पर सवाल खड़े किये जाते हैं जबकि हिंदू
ईश्वर-अल्लाह को ताले में बंद रखने की बात कहे तो आयं-बायं-शायं कमेंट करके गुज़र जाते हैं और बेग़ैरती की हद तो तब होती है जब मालिक से साथ बेहूदगी करने को उसके साथ प्यार जताना बताया जाता है।
जो लोग कहते हैं कि हिन्दू आस्थाओं पर प्रहार क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे भी आराम से बर्दाश्त कर लेते हैं बल्कि नास्तिकों से भी बढ़कर खुद हिन्दू धर्मग्रंथों पर प्रहार करते हैं। देखिये-
इसे यहाँ प्रस्तुत करके आप कहना क्या चाहते हैं ? पुराण तो गधों के लिए ही लिखे गए हैं -आप को क्या कहा जाय ?http://vedictoap.blogspot.com/2010/07/blog-post_27.html
1-ब्लॉग जगत के वे सभी लोग जिन्हें मेरे ब्लॉग पर आते ही संजयदृष्टि प्राप्त हो जाती है, इन जैसे कमेंट्स पर, पोस्ट्स पर धृतराष्ट्र का पार्ट प्ले करने लगते हैं , क्यों ?
2-मैं विनतीपूर्वक आपसे यह पूछना चाहता हूं, अगर पूछने पर पाबंदी न हो तो । आप लोग मुझ जैसे मनुवादी कहने वाले मुसलमान का भी हौसला पस्त करने के प्रयास करेंगे तो दूसरे ईमानदार मुसलमानों
को कैसे जोड़ पाएंगे ?
3-कौन और क्यूं है राम ? इस पोस्ट पर किसी ने श्री अरविन्द मिश्रा जी से यह न कहा कि आप हिंदू और मुसलमानों की तुलना न करें लेकिन जब मैं तुलना करके कहूंगा कि यह वक्तव्य कबीर साहब का नहीं है, उनके ग्रंथ में यह है ही नहीं तो यही लोग ऐतराज़ करने आ जाएंगे।

- साथ ही अपनी ओर से पहुंचने वाली हरेक पीड़ा पर आपसे क्षमा याचना भी करता हूं।
Thursday, April 22, 2010
कृप्या महाजाल ब्लॉग के खि़लाफ़ कोई क़ानूनी कार्यवाही न की जाये । save yourself
… वेद-पुराण-कुरान पकड़कर नहीं बैठा रहता… क्योंकि उन "सभी धार्मिक किताबों" में कई बाते अप्रासंगिक हैं, बकवास हैं…। - महाजाल ब्लॉग के स्वामी ने मेरे ब्लॉग पर दिनांक 20.04.10 को यह टिप्पणी की । जिस समय वे यह टिप्पणी कर रहे थे , उस समय ब्लॉग जगत के प्रबुद्ध लोग सामाजिक सद्भावना के लिए परस्पर संवाद कर रहे थे । ऐसे समय उनका ऐसी घोर आपत्तिजनक टिप्पणी करना क्या ठीक था ?उन्होंने वेदादि की कई बातें अप्रासंगिक बता दीं लेकिन मेरे ब्लॉग के हिन्दू आलोचकों में से किसी ने भी यह नहीं कहा कि बकवास वेद की बातें नहीं बल्कि आप की सोच है । मुझ से अनथक शास्त्रार्थ करने वालों ने इन सज्जन को लताड़ पिलाना क्यों उचित न समझा ?क्या मेरे कथन पर मुझसे इसलिए बहस की जाती है कि मैं एक मुसलमान हूँ और उससे भी ज़्यादा गंभीर बात कम लफ्ज़ों में कहने वाले महाजाल स्वामी को इसलिए नज़रअन्दाज़ कर दिया जाता है कि वह खुद को हिन्दू कहता है ?
एक से कथन पर दो लोगों के साथ दो बर्ताव क्यों ?
भाई अमित , क्या यह दो पैमानों से नापना नहीं कहलाएगा ?
सदभावना क़ायमी हेतु विचार विमर्श के दौरान उन्होंने मेरे ब्लॉग पर पवित्र कुरआन की कई बातों को अप्रासंगिक और बकवास क्यों बताया ?
नफ़रत के कूड़े पर महाजाल ब्लॉग जैसे बहुत से ब्लॉग कुकुरमुत्तों की तरह उगे हुए हैं । इसलाम धर्म और मुसलमानों की आलोचना का इनका शुग़ल बरसों पुराना है । ऐसे ही लोगों के बेबुनियाद आरोप और सवाल मुसलमानों को वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के लिए मजबूर करते हैं । लेकिन क्योंकि मुसलमान सहिष्णु होने का दावा नहीं करते बल्कि अपनी सहन शक्ति के द्वारा अपना सहिष्णु होना साबित करते हैं । मुस्लिम ब्लॉगर्स ने कभी नफ़रत फैलाने वाले ऐसे वाहियात और असामाजिक ब्लॉग के खि़लाफ़ न तो कोई बहिष्कार की मुहिम चलाई है और न ही इनके खि़लाफ़ कोई क़ानूनी कार्यवाही की । इसे कहते हैं सच्ची सहिष्णुता ।
हम तो ‘निन्दक नियरे राखिये आंगन कुटी छवाय‘ में यक़ीन रखते हैं । हमारा विचार है कि महाजाल ब्लॉगस्वामी जैसे लोगों को पुलिस के हवाले करना अपनी असहनशीलता का परिचय देना है । ऐसे लोग समाज में बड़ी संख्या में हैं । सबको तो क़ानून के हवाले करके उनका विचार नहीं बदला जा सकता है। उनका विचार तो उनके सवालों का संतोषजनक जवाब देकर ही बदलना संभव है । बेहतर यह है कि वेद-पुराण पर उनकी मान्यता का खण्डन या मण्डन तो भाई अमित जी जैसे हिन्दू बुद्धिजीवी करें और पवित्र कुरआन पर उनके अनुचित आक्षेप का निराकरण भाई ज़ीशान और भाई सफ़त आलम जैसे मुस्लिम विद्वान करें ।
श्रीमान झा साहब से भी मेरा कहना है कि अपनी प्रोग्रेस को अभी अपने कंट्रोल में ही रखें कहीं ऐसा न हो कि वे जिसको बलि चढ़ाना चाह रहे हों , वह तो बच जाए और उनके ख़ेमे के ही कई भेड़िये बलि की भेड़ साबित हों । क़ानून हिन्दू मुसलमान नहीं देखता । उसका दरवाज़ा तो सबके लिए खुला हुआ है। प्रोग्रेस दूसरा भी कर सकता है ।
काव्य मंजूषा की यह सलाह सचमुच व्यवहारिक है ।
जहाँ तक हो सके आपसी प्रेम बनाये रखिये, एक दूसरे कि संस्कृतियों को हम और
अच्छी तरह समझने की कोशिश करें, एक दूसरे के धर्मों का आदर करें, उनकी अच्छाइयों को
अपनाने की कोशिश करें और अपनी बुराइयों को सुधारने की....विश्वास कीजिये हम एक
स्वस्थ समाज की रचना कर सकते हैं....यह बिल्कुल संभव है...बस ज़रुरत है थोड़ी
सहन-शक्ति, धैर्य और क्षमा की....आज और अभी से शुरू कीजिये ...सब ठीक हो जाएगा...सच
में.... http://swapnamanjusha.blogspot.com/2010/04/blog-post_22.html
Labels:
mahajal.blogspot.com,
om shanti,
काव्य मंजूषा,
कुरान,
पुराण,
वेद
Subscribe to:
Posts (Atom)