सनातन धर्म के अध्ययन हेतु वेद-- कुरआन पर अाधारित famous-book-ab-bhi-na-jage-to
जिस पुस्तक ने उर्दू जगत में तहलका मचा दिया और लाखों भारतीय मुसलमानों को अपने हिन्दू भाईयों एवं सनातन धर्म के प्रति अपने द़ष्टिकोण को बदलने पर मजबूर कर दिया था उसका यह हिन्दी रूपान्तर है, महान सन्त एवं आचार्य मौलाना शम्स नवेद उस्मानी के धार्मिक तुलनात्मक अध्ययन पर आधारति पुस्तक के लेखक हैं, धार्मिक तुलनात्मक अध्ययन के जाने माने लेखक और स्वर्गीय सन्त के प्रिय शिष्य एस. अब्दुल्लाह तारिक, स्वर्गीय मौलाना ही के एक शिष्य जावेद अन्जुम (प्रवक्ता अर्थ शास्त्र) के हाथों पुस्तक के अनुवाद द्वारा यह संभव हो सका है कि अनुवाद में मूल पुस्तक के असल भाव का प्रतिबिम्ब उतर आए इस्लाम की ज्योति में मूल सनातन धर्म के भीतर झांकने का सार्थक प्रयास हिन्दी प्रेमियों के लिए प्रस्तुत है, More More More
Showing posts with label मनुवादी. Show all posts

Saturday, August 7, 2010
Is it fair ? जो लोग कहते हैं कि हिन्दू आस्थाओं पर प्रहार क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे भी आराम से बर्दाश्त कर लेते हैं बल्कि नास्तिकों से भी बढ़कर खुद हिन्दू धर्मग्रंथों पर प्रहार करते हैं। - Anwer Jamal
मैं एक मनुवंशी हूं और मनुवादी भी सो रामवादी स्वतः ही हूं। श्री रामचन्द्र जी मेरे पूर्वज हैं , उनका मैं आदर करता हूं और प्यार भी। इस्लाम मेरा दीन है । इस्लाम अपने पूर्वजों से प्यार करने से नहीं रोकता बल्कि उनसे प्यार करने की प्रेरणा देता है। वह रोकता है अज्ञानता से , शिर्क से। उपासक को उपासनीय बना लेना ही शिर्क है। श्री रामचन्द्र जी जीवन भर ईश्वर की उपासना करते रहे, उससे सहायता की प्रार्थना करते रहे। मूर्तिपूजा पहले आर्यों में नहीं थी, जैनियों की देखा देखी सनातन धर्मियों ने भी करनी शुरू कर दी। हिन्दुओं में भी बहुत लोग हैं जो मूर्तिपूजा नहीं करते लेकिन श्री रामचन्द्र जी का आदर करते हैं।
श्री रामचन्द्र जी का आदर करने के लिये मूर्तिपूजा करना ज़रूरी नहीं है।
सो मैं मूर्तिपूजा नहीं करता लेकिन श्री रामचन्द्र जी का आदर-सम्मान करता हूं। इसमें कोई विरोधाभास नहीं है। मैंने सुना है कि मलेशिया और इंडोनेशिया के मुसलमान भी श्री रामचन्द्र जी की कथा पढ़ते-सुनते हैं और आदर-सम्मान भी करते हैं। यह हर्ष का विषय है।
मैं बाल्मीकि रामायण को एक उत्तम कोटि का काव्य मानता हूं। इसे मैंने अपने घर की अलमारी में सबसे बुलंद ख़ाने में रखा हुआ है जहां मैं अन्य इस्लामी किताबें रखता हूं ताकि बच्चों के हाथ से सुरक्षित रहे।
बाल्मीकि के सारे वक्तव्यों से सहमत न होने के बावजूद मैं बाल्मीकि रामायण को पसंद करता हूं क्योंकि इसमें श्री रामचन्द्र जी के चरित्र की झलक मौजूद है। हिंदुस्तान में प्रचलित सारी रामकथाएं इसी पर आधारित या प्रेरित हैं और वे सब इसके बाद की रचनाएं हैं।
श्री रामचन्द्र जी हिन्दुओं के साथ मुसलमानों के भी पूर्वज हैं। मुसलमानों को अपने पूर्वजों के बारे में पढ़ने, विचारने और दूसरों से सहमत या असहमत का पूरा अधिकार है।
श्री रामचन्द्र जी की कथा रामायण के अलावा पुराणों में भी आई है। मैं पुराणों की भी बहुत सी बातों को सत्य मानता हूं। मैं जानता हूं कि मेरे ऐसा कहने से ‘तत्व‘ से नावाक़िफ़ मुसलमान मुझसे नाराज़ हो सकते हैं और हिन्दू मुझे कभी सत्यवक्ता स्वीकारने वाले नहीं। इसके बावजूद मैं यह सब कह रहा हूं क्योंकि हरेक आदमी भेड़चाल का शिकार नहीं होता, कोई कोई गडरिया अर्थात बुद्धिजीवी भी होता है।
एक मुसलमान अगर श्री रामचन्द्र जी की तारीफ़ भी करे तब भी उसकी मंशा तक पर सवाल खड़े किये जाते हैं जबकि हिंदू
ईश्वर-अल्लाह को ताले में बंद रखने की बात कहे तो आयं-बायं-शायं कमेंट करके गुज़र जाते हैं और बेग़ैरती की हद तो तब होती है जब मालिक से साथ बेहूदगी करने को उसके साथ प्यार जताना बताया जाता है।
जो लोग कहते हैं कि हिन्दू आस्थाओं पर प्रहार क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे भी आराम से बर्दाश्त कर लेते हैं बल्कि नास्तिकों से भी बढ़कर खुद हिन्दू धर्मग्रंथों पर प्रहार करते हैं। देखिये-
इसे यहाँ प्रस्तुत करके आप कहना क्या चाहते हैं ? पुराण तो गधों के लिए ही लिखे गए हैं -आप को क्या कहा जाय ?http://vedictoap.blogspot.com/2010/07/blog-post_27.html
1-ब्लॉग जगत के वे सभी लोग जिन्हें मेरे ब्लॉग पर आते ही संजयदृष्टि प्राप्त हो जाती है, इन जैसे कमेंट्स पर, पोस्ट्स पर धृतराष्ट्र का पार्ट प्ले करने लगते हैं , क्यों ?
2-मैं विनतीपूर्वक आपसे यह पूछना चाहता हूं, अगर पूछने पर पाबंदी न हो तो । आप लोग मुझ जैसे मनुवादी कहने वाले मुसलमान का भी हौसला पस्त करने के प्रयास करेंगे तो दूसरे ईमानदार मुसलमानों
को कैसे जोड़ पाएंगे ?
3-कौन और क्यूं है राम ? इस पोस्ट पर किसी ने श्री अरविन्द मिश्रा जी से यह न कहा कि आप हिंदू और मुसलमानों की तुलना न करें लेकिन जब मैं तुलना करके कहूंगा कि यह वक्तव्य कबीर साहब का नहीं है, उनके ग्रंथ में यह है ही नहीं तो यही लोग ऐतराज़ करने आ जाएंगे।

- साथ ही अपनी ओर से पहुंचने वाली हरेक पीड़ा पर आपसे क्षमा याचना भी करता हूं।
Subscribe to:
Posts (Atom)