सनातन धर्म के अध्‍ययन हेतु वेद-- कुरआन पर अ‍ाधारित famous-book-ab-bhi-na-jage-to

जिस पुस्‍तक ने उर्दू जगत में तहलका मचा दिया और लाखों भारतीय मुसलमानों को अपने हिन्‍दू भाईयों एवं सनातन धर्म के प्रति अपने द़ष्टिकोण को बदलने पर मजबूर कर दिया था उसका यह हिन्‍दी रूपान्‍तर है, महान सन्‍त एवं आचार्य मौलाना शम्‍स नवेद उस्‍मानी के ध‍ार्मिक तुलनात्‍मक अध्‍ययन पर आधारति पुस्‍तक के लेखक हैं, धार्मिक तुलनात्‍मक अध्‍ययन के जाने माने लेखक और स्वर्गीय सन्‍त के प्रिय शिष्‍य एस. अब्‍दुल्लाह तारिक, स्वर्गीय मौलाना ही के एक शिष्‍य जावेद अन्‍जुम (प्रवक्‍ता अर्थ शास्त्र) के हाथों पुस्तक के अनुवाद द्वारा यह संभव हो सका है कि अनुवाद में मूल पुस्‍तक के असल भाव का प्रतिबिम्‍ब उतर आए इस्लाम की ज्‍योति में मूल सनातन धर्म के भीतर झांकने का सार्थक प्रयास हिन्‍दी प्रेमियों के लिए प्रस्‍तुत है, More More More



Showing posts with label परलोक. Show all posts
Showing posts with label परलोक. Show all posts

Wednesday, June 23, 2010

What is best ? तुम दुनियावी ज़िन्दगी को प्राथमिकता देते हो और परलोक बेहतर है और शाश्वत है। यही पूर्व ग्रंथों में भी है,

परमेश्वर कहता है-


और ‘हमने‘ आदम की औलाद को इज़्ज़त दी और ‘हमने‘ उन्हें जल-थल में सवार किया और उन्हें पाक चीज़ों में से रोज़ी दी और ‘हमने‘ उन्हें अपनी बहुत सी सृष्टि पर प्रधानता दी। -बनी इस्राईल, 70
‘हमने‘ इनसान को बेहतरीन संरचना पर पैदा किया। -अलअलक़, 4
तो इनसान को देखना चाहिये कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है। वह एक उछलते पानी से पैदा किया गया है। -अत्तारिक़, 5-6
सो नसीहत करो अगर नसीहत फ़ायदा पहुंचाये। वह शख्स नसीहत कुबूल करेगा जो डरता है और उससे बचेगा वह जो बदबख्त होगा। वह पड़ेगा बड़ी आग में। फिर न उसमें मरेगा और न जिएगा। कामयाब हुआ जिसने ख़ुद को पाक किया और अपने रब का नाम लिया, फिर नमाज़ क़ायम की, बल्कि तुम दुनियावी ज़िन्दगी को प्राथमिकता देते हो और परलोक बेहतर है और शाश्वत है।

यही पूर्व ग्रंथों में भी है, मूसा और इबराहीम के सहीफ़ों में। -अलआला,10-19
-------------------------------------------------------------------------------------------
1. सारे इनसान एक बाप की औलाद हैं।


2. सारे इनसान एक परिवार हैं।

3. इस परिवार का मुखिया स्वयं परमेश्वर है।
4. जल थल में इनसान के लिये भोजन और सवारी का परमेश्वर ने ही किया है न कि इनसान ने।
5. एक गंदे पानी में उछलकर गर्भाशय तक जाने की क्षमता भी उसी दयालु मालिक ने रखी है।
6. एक नापाक पानी से परमेश्वर ने मनुष्य की रचना की ताकि उसके लिये घमण्ड करने की कोई वजह न बचे और जब भी वह अपनी संरचना पर विचार करे तो वह अपने मालिक की कुदरत का क़ायल और शुक्रगुज़ार बन जाये।
7. इनसान को मालिक ने बेहतरीन रूप आकार और योग्यता के साथ पैदा किया। उसे इज़्ज़त भी दी और बहुत सी चीज़ों और जीवों पर उसे प्रधानता दी।
8. अब इनसान को चाहिये कि वह अपनी ताक़त और अपने साधनों को रचनात्मक कामों में, सेवा के कामों में लगाये जैसा कि उसे मालिक ने हुक्म दिया है। सफलता इसी में है।
9. जो लोग मालिक के हुक्म को भुलाकर अपनी ख्वाहिशों की पूर्ति में ही मगन हो गये और न तो अपना फ़र्ज़ पूरा किया और न ही लोगों को उनका हक़ दिया और जब उन्हें नेक नसीहत की तो उसे नज़रअन्दाज़ कर दिया तो ये लोग दुनिया में फ़साद फैलने का कारण बनते हैं। दंगे, युद्ध और आपसी संघर्ष इन्हीं लोगों की नाजायज़ ख्वाहिशों के नतीजे में भड़कते हैं। इन्हीं लोगों के कारण लोगों का ईश्वर, धर्म और नैतिकता पर से विश्वास उठ जाता है और पूरा समाज ख़राबियों का शिकार हो जाता है।
10. इन कुकर्मों का नतीजा दुनिया में तो चाहे वे भोगने से बच जायें लेकिन परलोक में इनका ठिकाना आग का गड्ढा होगा।
11. इस लोक के बजाय परलोक का जीवन बेहतर और शाश्वत है।
12. परमेश्वर कहता है कि कुरआन से पहले भी जब कभी ईश्वरीय वाणी की प्रकाशना की गयी है, उसमें भी यही बताया गया है।
13. इस्लाम के नियम नये नहीं हैं और न ही ये पुराने ग्रंथों की नक़ल हैं बल्कि जिस ईश्वर की ओर से पूर्व ग्रंथों की प्रकाशना की हुई है उसी ने कुरआन को भी अवतरित किया है।
14. जो कुछ भिन्नता है वह पुराने ग्रंथों में क्षेपक और विद्वानों के अनुवाद और व्याख्या के कारण है। धर्म के मौलिक सिद्धान्त जैसे कि ईश्वर का एक होना, कर्मों का पूरा फल परलोक में मिलना और ईश्वर की ओर से मनुष्य को ज्ञान की प्रकाशना होना आदि कभी नहीं बदले।
15. धर्म के इम्पलीमेंटेशन के तरीक़े से परम्पराओं में भी अन्तर देखा जा सकता है लेकिन यह सब गौण है। मुख्य चीज़ सिद्धान्त है, वह सदा से ही एक हैं।
16. सबका मालिक एक है और सबका धर्म भी एक ही है।

Friday, May 7, 2010

Love Fasad 2 वफ़ा भी रास नहीं आती हिन्दू प्रेम दीवानों को


ज़हर खाकर प्रेमी और प्रेमिका ने दम तोड़ा गुलावठी । मोहल्ला करनपुरी कलेसर के युवक और युवती को एक साथ आम के बाग़ में देखकर एकत्र हुए लोगों ने जब उन्हें दबोचने की कोशिश की तो उन्होंने ज़हरीला पदार्थ खा लिया । काफ़ी दूर दौड़ने के बाद दोनों गिरकर बेहोश हो गए । उन्हें नर्सिंग होम ले जाया गया जहां युवती ने दम तोड़ दिया । जबकि युवक ने हापुड़ के ख़ान अस्पताल में अंतिम सांस ली ।
अमर उजाला , नई दिल्ली संस्करण , दिनांक 5-05-2010
........................
एक अन्य हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान के अनुसार लड़की प्रजापति बिरादरी की थी जबकि लड़का दूसरी बिरादरी का था । दोनों में काफ़ी अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा था । दोनों के घरवालों ने दोनों को काफ़ी समझाया लेकिन इन प्रेम दीवानों पर उनके समझाने का कोई असर न हुआ और वफ़ा की राह में दोनों प्रेम दीवानों ने बिल्कुल फ़िल्मी स्टाइल में अपनी जान हलाक कर दी ।
हिन्दू यंग ब्लड कहीं तो बेवफ़ाई का ज़ख्म खाकर तड़प रहा है और कहीं वफ़ा करके भी उन्हें साथ साथ जीना नसीब नहीं हो रहा है । वफ़ादार प्रेमियों के रास्ते में हिन्दू धर्म की आउट डेटेड रस्में दीवार बन रही हैं । कभी दोनों का विवाह इसलिये नहीं हो पाता कि दोनों एक ही बिरादरी या एक ही गांव के होते हैं और कभी उनका मिलन इसलिये नहीं हो पाता कि उन दोनों की जाति अलग अलग होती है ।
हिन्दू धर्म की रस्मों के कारण हिन्दू युवाओं को जीना मुश्किल और मरना आसान लगने लगता है और वे मौत को चुन लेते हैं । मृत्यु का वरण करते समय उन्हें परलोक में किसी सज़ा की चिन्ता भी नहीं होती जबकि एक मुसलमान कठिन हालात से घबराकर जब कभी मरने के बारे में सोचता भी है तो उसे परलोक में सज़ा का यक़ीन आत्महत्या से रोक लेता है ।
एक मुसलमान को यह यक़ीन होता है कि आत्महत्या करना एक ऐसा गुनाह है जिसकी सज़ा के तौर पर उसे क़ियामत तक ठीक उसी रीति से असंख्य बार मरने पड़ेगा जिस रीति से वह आत्महत्या करेगा । इससे पहले इस्लाम जज़्बात को भड़काने वाले नाच गाने देखना और लड़कियों से तन्हाई में मिलने पर ही पाबन्दी लगाकर सोसायटी में बिगाड़ के प्रेरक तत्वों के मूल पर ही प्रहार करता है। यही वजह है कि जहां इस्लामी नियम सोसायटी का दस्तूर हैं वहां इस तरह की जाहिलाना और जज़्बाती आत्महत्याओं का प्रतिशत हिन्दू सोसायटी के मुक़ाबले न के बराबर है ।

Saturday, May 1, 2010

परमेश्वर ने सृष्टि के आरम्भ से ही मानवजाति के मार्गदर्शन के लिए अपने दूत और मार्गदर्शक भेजे हैं । Divine Chain of Divine Messengers .


अल्लज़ीना यूमिनूना बिल ग़ैइबि व यूक़ीमूनस्सलाता व मिम्मा रज़क़नाहुम युनफ़िक़ून , वल्लज़ीना यूमिनूना बिमा उन्ज़िला इलैइका वमा उन्ज़िला मिन क़ब्लिका वबिल आखि़रतिहुम यूक़िनून । पवित्र कुरआन , 2,3-4


(ये वे लोग हैं) जो

1- अनदेखे ख़ुदा पर ईमान लाते हैं , और


2- (उसी की) इबादत में में मशग़ूल रहते हैं , और


3- परमेश्वर ने उन्हें जो (भौतिक , मानसिक , चारित्रिक , आध्यात्मिक ग़र्ज़ तमाम) योग्यताएं प्रदान की हैं , वे (उसकी और उसके बन्दों की राह में) ख़र्च करते हैं , और वे लोग जो


4- उस ‘ज्ञान‘ पर विश्वास करते हैं जो तुम्हारी तरफ़ अवतरित किया गया , और


5- (उनका यह विश्वास है कि परमेश्वर ने सृष्टि के आरम्भ से ही मानवजाति के मार्गदर्शन के लिए अपने दूत और मार्गदर्शक भेजे हैं । इसलिए) वे पिछले सभी (ईशदूतों और उन पर) अवतरित ईशज्ञान पर भी विश्वास रखते हैं , और

6- उन्हें परलोक पर भी यक़ीन है । (जब लोगों के पाप-पुण्य के अनुसार उन्हें यातना और पुरस्कार दिया जाएगा ।) यही शिक्षा सभी धर्म-मतों की है और यही वह मार्ग है जो इनसान को उसकी सच्ची मन्ज़िल तक पहुंचाने वाला है ।
लेखक : प्रोफ़ेसर मालिक राम